आरंग विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब पर हुए हमले को लेकर अखिल भारतीय सतनाम सेना, जिला जांजगीर-चांपा ने आज जोरदार विरोध दर्ज कराया। समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक विवेक पाण्डेय से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए हमलावरों की गिरफ्तारी और गुरु खुशवंत साहेब को Z+ श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने की मांग की।
जिला मुख्यालय में सौंपा गया ज्ञापन
इस विरोध प्रदर्शन में किरण कठौतिया (उपाध्यक्ष), शनि सूर्यवंशी (जिला मीडिया प्रभारी), जय कुमार लहरे, पंकज कुर्रे समेत सतनाम सेना के कई पदाधिकारी और समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
राज्यव्यापी आक्रोश की लहर
Post a Comment