राज्य स्तरीय बाढ़ आपदा मॉक ड्रिल का आयोजन  श्याम घुनघुटा बांध में एसडीआरएफ की टीम ने किया काल्पनिक अभ्यास

बाढ़ आपदा बचाव की दी गई व्यापक जानकारी

आम नागरिकों की जागरूकता ही आपदा प्रबंधन की सबसे बड़ी ताकत- कलेक्टर

अम्बिकापुर, 25 सितम्बर 2025/ प्राकृतिक आपदाओं से समय रहते निपटने और राहत-बचाव कार्यों में दक्षता लाने के उद्देश्य से आज जिले के श्याम घुनघुटा बांध में राज्य स्तरीय बाढ़ आपदा से निपटने हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल में जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एनडीआरएफ/एसडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व अमला, फायर ब्रिगेड तथा पंचायत प्रतिनिधियों सहित कई विभागों की सक्रिय भागीदारी रही।

मॉक ड्रिल के दौरान काल्पनिक परिकल्पना की गई कि क्षेत्र में लगातार भारी वर्षा के कारण अचानक बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। बाढ़ के चलते आसपास के गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश में हैं। इस स्थिति में विभिन्न विभागों और आपदा प्रबंधन दलों ने समन्वय स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया।


मॉक ड्रिल के दौरान विभिन्न प्रकार की आपदा प्रबंधन गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। इसमें प्रभावित गांवों से लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शामिल थी। नावों और रेस्क्यू बोट्स के माध्यम से बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से लोगों का सुरक्षित बचाव किया गया। डूबे हुए व्यक्ति के शव को तलाशने के लिए स्क्यूबा टीम और झग्गर का प्रयोग किया गया तथा उसे बाहर निकाला गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post