रायगढ़। साहू समाज के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष निरेन्द्र साहू के प्रथम रायगढ़ आगमन की तैयारियों को लेकर जिला साहू संघ अध्यक्ष डिग्रीलाल साहू की अध्यक्षता में साहू कर्माभवन, मरीन ड्राइव रायगढ़ में एक विशेष बैठक आयोजित की गई।बैठक में समाज के पदाधिकारियों ने व्यापक रूप से चर्चा करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तय की।
अध्यक्ष डिग्रीलाल साहू ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत समारोह 25 सितंबर को शासकीय किरोड़ीमल पॉलिटेक्निक कॉलेज के आडिटोरियम में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।इसके पूर्व अटल चौक जूटमिल क्षेत्र से एक भव्य बाइक रैली निकालकर प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा।
Post a Comment