बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सार्वजनिक स्थलों पर शराब पिलाने वाले 4 आरोपियों पर आबकारी एक्ट, त्योहारों के मद्देनजर 7 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सार्वजनिक स्थलों पर शराब पिलाने वाले 4 आरोपियों पर आबकारी एक्ट, त्योहारों के मद्देनजर 7 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
बिलासपुर:
आगामी तीज एवं गणेश चतुर्थी पर्व के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सरकंडा पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा देने वाले 4 गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थलों एवं झोपड़ीनुमा दुकानों में अवैध रूप से शराब पीने के संसाधन उपलब्ध कराने वालों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में 4 आरोपियों के खिलाफ धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनके विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है:
 * आदित्य कुमार पाण्डेय (26 वर्ष), निवासी अमरैया चौक कुदरूबाडी, चिंगराजपारा, सरकंडा
 * राहुल जायसवाल (50 वर्ष), निवासी मेलापारा, चांटीडीह, सरकंडा
 * घनश्याम सोनी (60 वर्ष), निवासी रपट चौक, चांटीडीह कुम्हारपारा, सरकंडा
 * गुड्डू सिंह (35 वर्ष), निवासी साइंस कॉलेज डबरीपारा, सरकंडा
त्योहारों के मद्देनजर कुल 7 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
शांति व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका वाले कुल 7 असामाजिक तत्वों/बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है:
 * शिवा मरकाम उर्फ सेवक (40 वर्ष), निवासी रामायण चौक, चांटीडीह
 * दीपक यादव उर्फ दाऊ (35 वर्ष), निवासी अशोकनगर पानी टंकी के पास, सरकण्डा
 * आदित्य कुमार पांडेय (26 वर्ष), निवासी अमरैया चौक, कुंदरूबाडी, सरकंडा
 * टेकचंद श्रीवास (52 वर्ष), निवासी अशोकनगर लाल बिल्डिंग एल-4, सरकंडा
 * गुड्डू सिंह (35 वर्ष), निवासी साइंस कॉलेज डबरीपारा, सरकंडा
 * धनेश कुमार जायसवाल (50 वर्ष), निवासी मेलापारा, चांटीडीह, सरकंडा
 * सीताराम वर्मा (50 वर्ष), निवासी चिंगराजपारा, सरकंडा
थाना सरकंडा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अड्डेबाजी, असामाजिक तत्वों और अवैध शराब बिक्री/पिलाने वालों के विरुद्ध यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


अभिषेक कुमार पाण्डेय  रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़

Post a Comment

Previous Post Next Post