छत्तीसगढ़ सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, छह IAS अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छह आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू सहित जय प्रकाश मौर्य, रिमीजियस एक्का, रजत बंसल, कुंदन कुमार और जगदीश एस को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

इन अधिकारियों को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार:

🔹 सुब्रत साहू (अपर मुख्य सचिव, भा.प्र.से.)
👉 वर्तमान दायित्वों के साथ अपर मुख्य सचिव, सहकारिता विभाग और महानिदेशक, छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

🔹 जय प्रकाश मौर्य (विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग)
👉 अब वे प्रबंध संचालक, माटीकला बोर्ड और हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

👉 अन्य प्रभावित अधिकारियों में रिमीजियस एक्का, रजत बंसल, कुंदन कुमार और जगदीश एस भी शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न विभागों का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

📌 सरकार द्वारा यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post