
मेष राशि
संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। पारिवारिक समस्या का निदान होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होगा। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें व सूर्य को जल दें।
वृषभ राशि
गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धर्म गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब कन्या को वस्त्र दान करें।
मिथुन राशि
धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। किया गया प्रयास सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। लाभ में कमी रह सकती है। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें। सूर्य को जल दें।
कर्क राशि
गृह कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। विरोधी तनाव का कारण हो सकता है। भाई बहन के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रहेंगे। अधीनस्थ कर्मचारी या भाई से तनाव मिल सकता है। मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें। शिवलिंग पर मोती अर्पित करें।
सिंह राशि
शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मांगलिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक प्रवृति में वृद्धि होगी। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गाय को गुड़ व रोटी दें।
कन्या राशि
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें वह घायल गो वंश का उपचार कर दे और सूर्य को जल दें।
तुला राशि
स्वास्थ्य के प्रति उदासीन ना रहे। आर्थिक मामलों में तनाव रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। कर्म क्षेत्र में बढ़ा सकती है। गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।
वृश्चिक राशि
गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। निजी सुख में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। बंदर को केला अथवा गुड़ चना खिला दें।
धनु राशि
पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। खाने पीने का ध्यान रखें। रिश्तों में निकटता आएगी। आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। पुरुषार्थ सार्थक सिद्ध होंगे आर्थिक सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। किसी घायल गोवंश का उपचार क्या दें और गाय को खाना खिला दें
मकर राशि
आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। परिवार के किसी सदस्य से तनाव मिल सकता है। लंबी यात्रा के योग हैं। सुबह सूर्य को जल दें व शनि के बीज मंत्र का जाप करें।
कुंभ राशि
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक मामलों में व्यय अधिक होगा। लंबी यात्रा के योग है। सुबह पिता का आशीर्वाद लें। सूर्य को जल दे तथा घायल गोवंश का उपचार करा दें।
मीन राशि
गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। धन यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह किसी गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर खिला दें। सुबह सूर्य देव को जल दें।
Post a Comment