Jagdalpur Indravati Water Crisis: सूखती इंद्रावती, संकट में किसान, समाधान की मांग तेज

 




➡️ खेतों में दरारें, फसलें चौपट – नाराज किसानों ने सांसद से लगाई गुहार

जगदलपुर। मार्च के पहले सप्ताह में इंद्रावती नदी की जलधारा टूटने से किसानों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। खेत सूखने और फसलें बर्बाद होने के कारण नाराज किसान सांसद महेश कश्यप के पास पहुंचे और समस्या का समाधान निकालने की मांग की।

➡️ राहत के लिए सांसद ने दिए निर्देश
किसानों की शिकायत पर सांसद महेश कश्यप ने तुरंत कलेक्टर हरिस एस से फोन पर बात की और एनीकट के गेट खोलने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को राहत मिल सके।

➡️ प्रशासनिक लापरवाही से बढ़ी समस्या
इससे पहले, किसानों ने अपनी 8-सूत्रीय मांगों को लेकर कमिश्नर और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। नतीजतन, अब किसान सांसद के दरवाजे पर अपनी फरियाद लेकर पहुंच रहे हैं।

➡️ हजारों किसान प्रभावित, विरोध की चेतावनी
भोंड, आड़ावाल, सालेमेटा, पोटानार, सिंगनपुर, घाटधनोरा, कोंडालूर और छापर भानपुरी समेत कई गांवों के 5,000 से अधिक किसान इस जल संकट से प्रभावित हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो वे राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) जाम करने के लिए मजबूर होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post