मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में शादीशुदा व बच्चे वालों का दोबारा कराया गया विवाह

सरगुजा जिले में महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी, सुपरवाइजर,व कार्यकर्ता ने लापरवाही करते हुए शादीशुदा जोड़ो की फिर से सामूहिक मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शादी करा दि गई जबकि, शादीशुदा जोड़ों का सामूहिक कन्या विवाह में शादी नहीं हो सकता।

वीओ 01 दरअसल अंबिकापुर शहर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में तीन महीने पूर्व शासन की महत्वाकांक्षी सामूहिक मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 362 जोड़ों का विधि विधान पूर्वक मंत्रोचार के बीच सामूहिक विवाह संपन्न हुआ जिसमें ग्राम पंचायत के कार्यकर्ता के माध्यम से सुपरवाइजर और महिला बाल विकास दफ्तर तक फॉर्म पहुंचा जिसमें बड़ी लापरवाही बरतते हुए

शहर से लगे ग्राम पंचायत कुल्हाड़ीखास में तीन शादीशुदा जोड़ों का पुनः सामूहिक विवाह में फॉर्म भरकर शादी कर दिया गया बड़ी बात यह है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ही अपने शादीशुदा बेटे और बहू की शादी करा दी जब इस बात की जानकारी विभाग के अधिकारियों को दी गई

तब आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे हालांकि पूरे मामले में जिले के जिला प्रोग्राम ऑफिसर अतुल परिहार ने संज्ञान में लेते हुए कहा कि शासन से मिलने वाले पैसे को होल्ड कर दिया गया है शादीशुदा किसी भी जोड़े को शासन की किसी योजना का लाभ नहीं मिला है पूरे मामले में जांच कर आगे के कार्रवाई करने की बात कही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post