नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आई 10 वर्षीय बच्ची, प्राथमिक उपचार जारी




सुकमा। जिले के थाना चिंतलनार क्षेत्र के ग्राम तिम्मापुरम में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट में एक मासूम बच्ची घायल हो गई। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ग्राम तिम्मापुरम की 10 वर्षीय बच्ची सोढ़ी मल्ले (पिता- केशा) 12 जनवरी 2025 की शाम आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गई।

बच्ची का उपचार जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तस्दीक की और घायल बच्ची को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट से निर्दोष ग्रामीणों पर खतरा

पुलिस के मुताबिक, नक्सली मनमाने तरीके से जगह-जगह आईईडी प्लांट कर रहे हैं, जिससे निर्दोष ग्रामीणों के घायल होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

मामले की जांच जारी

इस मामले में थाना चिंतलनार में आपराधिक विवेचना की जा रही है। पुलिस ने इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि नक्सलियों की इन हिंसक गतिविधियों को लेकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post