माओवादियों के लगाए प्रेशर IED ब्लास्ट में दो जवान घायल, अस्पताल में भर्ती

 



बीजापुर।
जिले के थाना कुटरू और DRG की टीम 12 जनवरी 2025 को एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन के तहत जैगुर (थाना जांगला) की ओर निकली थी, इसी दौरान शाम 5:00 बजे माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED ब्लास्ट में थाना कुटरू के दो जवान घायल हो गए।


घायल जवानों का इलाज जारी

ब्लास्ट में घायल हुए दोनों जवानों को तत्काल बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों जवान खतरे से बाहर हैं और उनकी स्थिति सामान्य है।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही IED घटनाएं

बस्तर संभाग में माओवादियों द्वारा लगातार IED ब्लास्ट की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे सुरक्षाबलों के साथ आम नागरिक भी प्रभावित हो रहे हैं।

जवानों की बहादुरी को सलाम

पुलिस प्रशासन ने घायल जवानों के साहस और तत्परता की सराहना की और कहा कि माओवादियों की इस कायराना हरकत का करारा जवाब दिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post